फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया युवा खेल: महाराष्ट्र ने जीते 158 पदक, पूरी की खिताब की हैट्रिक

Thu, 15 May 2025 10:01 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

12 दिवसीय खेलो इंडिया युवा खेलों के दौरान 27 खेलों में 285 स्वर्ण पदक दिए गए। हरियाणा 39 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि कर्नाटक 17 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र ने गुरुवार को खेलो इंडिया युवा खेल के अंतिम दिन 158 पदकों के साथ खेलो इंडिया युवा खेलों (केआईवाईजी) में खिताब की हैट्रिक पूरी की। महाराष्ट्र के खिलाड़ियों ने 58 स्वर्ण पदक, 47 रजत और 53 कांस्य पदक जीते।
विज्ञापन


खेलो इंडिया युवा खेल के समापन समारोह में केंद्रीय युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे भी शामिल हुईं। उन्होंने कहा, खेलो इंडिया युवा खेलों 2025 की शानदार सफलता के साथ बिहार ने उत्कृष्टता और उत्साह के साथ राष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है जो भविष्य के लिए एक नया मानदंड स्थापित करता है। 

12 दिवसीय खेलो इंडिया युवा खेलों के दौरान 27 खेलों में 285 स्वर्ण पदक दिए गए। हरियाणा 39 स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि कर्नाटक 17 स्वर्ण पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा तथा चौथे स्थान पर रहने वाली दिल्ली से एक और पिछले साल के मेजबान तमिलनाडु (छठे स्थान पर) से दो अधिक पदक आगे रहा।
विज्ञापन


मेजबान बिहार ने काफी सुधार दिखाया, उसके एथलीटों ने 36 पदक जीते, जिनमें से सात स्वर्ण पदक थे। बिहार पिछले चरण में 21वें स्थान पर रहा था लेकिन इस साल इससे ऊपर 15वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें