फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khelo India: खेलो इंडिया पैरा खेल की शुरुआत 20 मार्च से, नई दिल्ली करेगा मेजबानी; 1230 खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

Wed, 05 Mar 2025 08:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी और पैरा पावरलिफ्टिंग की मेजबानी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम करेगा, जबकि आईजी स्टेडियम परिसर में पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। 
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेलो इंडिया पैरा खेलों (केआईपीजी) के दूसरे चरण की शुरुआत 20 से 27 मार्च तक नई दिल्ली में होगी। इन खेलों में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों सहित करीब 1230 पैरा खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इनमें से कई पैरा एथलीट 2024 पेरिस पैरालंपिक और चीन के हांग्झोउ में 2022 एशियाई पैरा खेलों के पदक विजेता हैं। ये छह स्पर्धाओं पैरा तीरंदाजी, पैरा एथलेटिक्स, पैरा बैडमिंटन, पैरा पावरलिफ्टिंग, पैरा निशानेबाजी और पैरा टेबल टेनिस में प्रतिस्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन


पैरा एथलेटिक्स, पैरा तीरंदाजी और पैरा पावरलिफ्टिंग की मेजबानी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम करेगा, जबकि आईजी स्टेडियम परिसर में पैरा बैडमिंटन और पैरा टेबल टेनिस स्पर्धाओं का आयोजन किया जाएगा। केआईपीजी 2025 में प्रतिस्पर्धा करने वाले प्रमुख पैरा खिलाड़ियों में पेरिस पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता हरविंदर सिंह (तीरंदाजी), धरमबीर (क्लब थ्रो) और प्रवीण कुमार (ऊंची कूद) शामिल हैं।

खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, हमारे पैरा खिलाड़ियों की उन्नति बड़े पैमाने पर खिलाड़ियों के लिए बड़ी प्रेरणा है। ‘हम कर सकते हैं’ का रवैया वास्तव में प्रेरक है और मुझे यकीन है कि हम आगामी खेलो इंडिया पैरा खेलों में बेहतरीन प्रदर्शन देखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें