फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्यप, सिंधु, गुरुसाईदत्त और प्रणय आगे बढ़े

Fri, 21 Dec 2012 01:12 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी सीड भारत के पी कश्यप और पीवी सिंधु तथा एच एस प्रणय और 12वीं सीड आर एम वी गुरुसाईदत्त ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रां प्री गोल्ड बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रहीं सिंधु ने आस्ट्रेलिया की विक्टोरिया ना को मात्र 18 मिनट में 21-9, 21-9 से पीट दिया।
विज्ञापन


पुरुष वर्ग में कश्यप ने थाईलैंड के थोंगनुआम परिनियावत को 21-16, 21-17 से, गुरुसाईदत्त ने उलटफेर करते हुए सातवीं सीड मलयेशिया के अब्दुल मोहम्मद आरिफ को 21-10, 21-16 से जबकि प्रणय ने इंडोनेशिया के सिस्वांतो को 21-18, 21-12 से हराया। कश्यप का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला अब मलयेशिया के गोह सून हुआत से होगा जबकि प्रणय पांचवीं सीड इंडोनेशिया के यूनुस आलमस्याह से भिड़ेंगे।

गुरुसाईदत्त तीसरी सीड इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो से भिड़ेंगे। अन्य मुकाबलों में महिला एकल में भारत की सयाली गोखले को पांचवीं सीड इंडोनेशिया की अप्रिया युस्वांदरी ने 21-15, 21-11 से जबकि रितुपर्णा घोष को सातवीं सीड इंडोनेशिया की फेनेत्री लिंडावेनी ने कडे़ संघर्ष में 19-21, 21-17, 28-26 से हरा दिया। महिला युगल जोड़ी प्रदन्या गादरे और अश्विनी पोनप्पा ने कोरियाई जोड़ी चेई यू जुंग और किम जी वान को वाकओवर दे दिया जबकि अपर्णा बालन और सिक्की रेड्डी को हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही महिला युगल में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। मिक्स्ड डबल्स में भी कोई भारतीय जोड़ी क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंच पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें