फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग पर पहुंचे कश्यप

Thu, 27 Dec 2012 11:57 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक के क्वार्टर फाइनलिस्ट और हाल में लखनऊ में सैयद मोदी इंटरनेशनल इंडिया ग्रां प्री खिताब जीतने वाले पी कश्यप ताजा रैंकिंग में छह स्थान की छलांग लगाकर अपनी सर्वश्रेष्ठ 14वीं रैंकिंग पर पहुंच गए हैं। 26 वर्षीय कश्यप ने थाईलैंड के सेनसोमबूनसुक को हराकर सैयद मोदी खिताब जीता था जो उनका टियर थ्री टूर्नामेंट में पहला खिताब था। कश्यप को इसका फायदा छह स्थान के रूप में मिला और वह 20वीं पोजिशन से उठकर 14वें नंबर पर पहुंच गए।
विज्ञापन


महिला वर्ग के खिताबी मुकाबले में पराजित होने वाली भारत की पीवी सिंद्धू ने भी पांच स्थान की छलांग लगाई और वह 24वें स्थान से उठकर 19वें नंबर पर पहुंच गईं। इसी टूर्नामेंट में पहले राउंड का मैच चोट के कारण छोड़ देने वाली भारत की साइना नेहवाल अपने तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। पुरुषों में अजय जयराम अपने 31वें स्थान पर कायम हैं जबकि आर एम वी गुरुसाईदत्त एक स्थान उठकर 38वें नंबर पर और बी साईं प्रणीत आठ स्थान की छलांग के साथ 50वें नंबर पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें