फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doping: एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता कार्तिक तीन साल के लिए प्रतिबंधित, USADA का डोपिंग के मामले में एक्शन

Fri, 14 Nov 2025 11:13 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कार्तिक कुमार ने 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में 10,000 मीटर में रजत पदक जीता था। कार्तिक का तीन साल का निलंबन 10 अप्रैल 2025 से लागू हुआ है, जब उन्हें अस्थायी निलंबन दिया गया था।
विज्ञापन
कार्तिक कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियाई खेलों के रजत पदक विजेता लंबी दूरी के धावक कार्तिक कुमार को यूएस एंटी-डोपिंग एजेंसी (USADA) ने तीन साल के लिए निलंबित कर दिया है। उन्होंने इस प्रतिबंध को स्वीकार कर लिया है। अमेरिका में प्रशिक्षण के दौरान लिए गए उनके दो आउट-ऑफ-कम्पटीशन नमूनों में प्रतिबंधित एनाबॉलिक एजेंट्स की मौजूदगी पाई गई थी।
विज्ञापन


USADA को सूचना मिलने के बाद इसी साल 27 फरवरी को कार्तिक का परीक्षण किया गया। 19 मार्च 2025 को उनका दूसरा परीक्षण हुआ। दोनों नमूने पॉजिटिव पाए गए। USADA ने बयान में कहा, 'भारत के सहारनपुर के एथलीट कार्तिक कुमार ने कई प्रतिबंधित पदार्थों के लिए पॉजिटिव परीक्षण के बाद तीन साल के प्रतिबंध को स्वीकार किया है। हम ऐसे महत्वपूर्ण टिप्स के लिए आभारी हैं, जो हमें खेल की निष्पक्षता बनाए रखने में मदद करते हैं।' 26 वर्षीय कार्तिक कुमार ने 2023 हांगझोउ एशियाई खेलों में 10,000 मीटर में रजत पदक जीता था। कार्तिक का तीन साल का निलंबन 10 अप्रैल 2025 से लागू हुआ है, जब उन्हें अस्थायी निलंबन दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें