पूर्व एशियाई जूनियर चैंपियन पी. कार्तिकेयन हमवतन ग्रैंडमास्टर एसपी सेतुरमन को मंगलवार को पराजित कर कामनवेल्थ शतरंज प्रतियोगिता में सातवें राउंड के बाद संयुक्त बढ़त में शामिल हो गए।
कार्तिकेयन के अब 6.5 अंक हो गए हैं। उनके साथ संयुक्त बढ़त में मिस्र के ग्रैंडमास्टर अहमद आदली शामिल हैं, जिन्होंने दूसरे बोर्ड पर राम एस कृष्णन को हराया। इनके बाद संयुक्त दूसरे स्थान पर छह अंकों के साथ नौ खिलाडी हैं जिनमें छह भारतीय शामिल हैं।