फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanizsa Open 2026: भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम ने जीता कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट, उपलब्धि क्यों खास?

Mon, 24 Aug 2026 07:08 AM IST
ज्योति भास्कर स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला।

सार

भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रनेश एम ने प्रतिष्ठित कानिशा ओपन 2026 शतरंज टूर्नामेंट जीत लिया है। प्रनेश ने मध्य यूरोप के सबसे प्रतिस्पर्धी ओपन टूर्नामेंटों में से एक में शीर्ष स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन
हंगरी में जीत के बाद भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रनेश - फोटो : एक्स@Embassy of India in Hungary
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रणेश ने रविवार को खेले गए टूर्नामेंट के नौवें और आखिरी राउंड में जर्मनी के वादिम पेट्रोव्स्की को सफेद मोहरों से हराया। इस जीत के साथ उन्होंने कुल सात अंक हासिल किए और खिताब की दौड़ में खुद को मजबूत किया। प्रणेश की रेटिंग 2673 है और अगस्त 2026 की ताजा FIDE रैंकिंग में वह 44वें स्थान पर हैं। तमिलनाडु के कराईकुडी से आने वाले प्रणेश ने टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चार खिलाड़ी रहे सात अंक पर
नौ राउंड के बाद प्रणेश के अलावा इजराइल के ओर ब्रोंस्टीन, यूक्रेन के आंद्रेई वोलोकिटिन और भारत के कार्तिक वेंकटरमन ने भी सात-सात अंक हासिल किए। हालांकि, बेहतर टाईब्रेक के कारण प्रणेश ने पहला स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। कार्तिक वेंकटरमन के पास खिताब अकेले जीतने का मौका था, लेकिन आखिरी राउंड में वोलोकिटिन ने उन्हें ड्रॉ पर रोक दिया। वहीं ब्रोंस्टीन ने हमवतन आईएम बेनी आइजेनबर्ग को हराकर सात अंकों के साथ शीर्ष समूह में जगह बनाई।

भारतीय दूतावास ने दी बधाई
प्रणेश की जीत पर हंगरी स्थित भारतीय दूतावास ने भी उन्हें बधाई दी। दूतावास ने अपने आधिकारिक हैंडल पर लिखा, “नए भारतीय शतरंज चैंपियन से मिलिए!! प्रणेश एम। प्रतिष्ठित कानिज्सा ओपन 2026 में शानदार जीत के लिए भारतीय ग्रैंडमास्टर प्रणेश एम को हार्दिक बधाई!”

दूतावास ने आगे कहा, 'रोमांचक नौवें राउंड के बाद प्रणेश ने मध्य यूरोप के सबसे प्रतिस्पर्धी ओपन टूर्नामेंटों में से एक में शीर्ष स्थान हासिल किया। हमें बेहद गर्व है कि भारतीय प्रतिभा वैश्विक मंच पर इतनी शानदार चमक रही है। हंगरी भारतीय शतरंज के लिए लगातार भाग्यशाली जगह साबित हो रहा है। उनके शतरंज के सफर में आगे भी सफलता के लिए शुभकामनाएं!'

विज्ञापन


छह भारतीय शीर्ष 23 में
कानिज्सा ओपन 2026 के ग्रुप ए में कुल 226 खिलाड़ी शामिल थे। अन्य भारतीय खिलाड़ियों में नीलाश साहा 6.5 अंकों के साथ 10वें स्थान पर रहे। वह बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे। नीतीश बेलुरकर छह अंकों के साथ 20वें, अजय संतोष पार्वथारेड्डी 21वें और भट्टाचार्य सोहम 23वें स्थान पर रहे। तीनों ने छह-छह अंक हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें