फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 की उम्र में नौसेना अधिकारी की बेटी ने नेपाल की तरफ से फतह किया Mt. Everest, सबसे कम उम्र की पर्वतारोही बनीं

Thu, 23 May 2024 02:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, वह नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बन गईं।
विज्ञापन
काम्या कार्तिकेयन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय नौसेना ने गुरुवार को कहा कि 16 वर्षीय काम्या कार्तिकेयन ने माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की, वह नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बन गईं। वह नौसेना अधिकारी की बेटी हैं और मुंबई के नेवी चिल्ड्रन स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा है।
विज्ञापन


नौसेना प्रवक्ता द्वारा जारी किए गए बयान के अनुसार, काम्या और उनके पिता कमांडर एस कार्तिकेयन ने 20 मई को माउंट एवरेस्ट (8,849 मीटर) पर सफलतापूर्वक चढ़ाई की। बयान में कहा गया, "इस उपलब्धि के बाद वह दुनिया की दूसरी सबसे कम उम्र की लड़की और नेपाल की ओर से दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने वाली सबसे कम उम्र की भारतीय पर्वतारोही बन गई है।"

नौसेना ने कहा कि इसके साथ काम्या ने सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने के अपने मिशन में छह मील के पत्थर पूरे कर लिए हैं। अब उनका लक्ष्य इस दिसंबर में अंटार्कटिका में माउंट विंसन मैसिफ पर चढ़ने का है, ताकि वह '7समिट्स चैलेंज' को पूरा करने वाली सबसे कम उम्र की लड़की बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें