फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

National Games: ज्योति याराजी और तेजस का शानदार प्रदर्शन, बाधा दौड़ स्पर्धा में लगातार तीसरा स्वर्ण पदक जीता

Sun, 09 Feb 2025 06:44 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

गत एशियाई चैंपियन और 2023 में हुए हांगझोउ एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता 25 साल की याराजी ने फाइनल में 13.10 सेकेंड के समय के साथ 13.22 सेकेंड के अपने पिछले राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने 2023 में बनाया था।
विज्ञापन
ज्योति याराजी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टार महिला धावक आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी और तेजस शिरसे ने देहरादून में जारी राष्ट्रीय खेलों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेलों के रिकॉर्ड समय के साथ क्रमश: महिला 100 मीटर बाधा दौड़ और पुरुष 110 मीटर बाधा दौड़ में लगातार तीसरे स्वर्ण पदक जीते। अपने स्पर्धाओं में राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक शिरसे और याराजी ने इससे पहले गुजरात और गोवा में हुए पिछले दो राष्ट्रीय खेलों में भी स्वर्ण पदक जीते थे। 
विज्ञापन


गत एशियाई चैंपियन और 2023 में हुए हांगझोउ एशियाई खेलों की रजत पदक विजेता 25 साल की याराजी ने फाइनल में 13.10 सेकेंड के समय के साथ 13.22 सेकेंड के अपने पिछले राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड में सुधार किया जो उन्होंने 2023 में बनाया था। याराजी का राष्ट्रीय रिकॉर्ड 12.78 सेकेंड है। पश्चिम बंगाल की मौमिता मंडल ने 13.36 सेकेंड के साथ रजत पदक अपने नाम किया, जबकि तमिलनाडु की नित्या रामराज ने 13.60 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता। 

22 साल के शिरसे ने 13.65 सेकेंड के समय के साथ 13.71 सेकेंड के अपने राष्ट्रीय खेलों के पिछले रिकॉर्ड में सुधार करते हुए स्वर्ण पदक जीता। उनका राष्ट्रीय रिकॉर्ड 13.41 सेकेंड का है जो उन्होंने पिछले साल बनाया था। तमिलनाडु के मानव राजनारायणन ने 14.03 सेकेंड के साथ रजत जबकि केरल के मुहम्मद लजान ने 14.23 सेकेंड के समय के साथ कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें