फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026: दौड़ से पहले ज्योति याराजी को क्या हुआ? 100 मीटर बाधा दौड़ से नाम लिया वापस; जानिए वजह

Sat, 26 Sep 2026 04:50 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया

सार

एशियन गेम्स में 100 मीटर बाधा दौड़ से ज्योति याराजी ने वार्म-अप के दौरान दर्द महसूस होने के बाद नाम वापस ले लिया। उनको पिछले साल दाएं घुटने में एसीएल चोट के बाद सर्जरी करानी पड़ी थी और उन्होंने इस साल वापसी की थी।
विज्ञापन
ज्योति याराजी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार हर्डलर ज्योति याराजी ने शनिवार को एशियन गेम्स में महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ के पहले दौर की हीट से नाम वापस ले लिया। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि वार्म-अप के दौरान दर्द महसूस होने के बाद याराजी ने रेस में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया। याराजी को अंतिम समय में फिटनेस क्लीयरेंस मिलने के बाद 75 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स टीम में शामिल किया गया था। वह अपने घुटने में मामूली स्ट्रेस से जूझ रही थीं। एएफआई अधिकारी ने पीटीआई से कहा, 'पूरी तरह वार्म-अप करने के बाद उन्हें दर्द महसूस हुआ।'
विज्ञापन


पिछले साल हुई थी सर्जरी
ज्योति याराजी ने इस साल वापसी की है। जुलाई 2025 में उनके दाएं घुटने में एंटीरियर क्रूसिएट लिगामेंट (एसीएल) में चोट लगी थी, जिसके बाद सर्जरी कराई गई थी। याराजी पिछले एशियन गेम्स में 100 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीत चुकी हैं। इस बार भी उनसे पदक की उम्मीद थी, लेकिन दर्द के कारण उन्हें प्रतियोगिता से हटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें