फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Women's National Hockey Championship: झारखंड की हरियाणा पर खिताबी जीत, 2-1 से हराकर विजेता बनी टीम

Tue, 12 Aug 2025 08:07 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

झारखंड ने हरियाणा को 2-1 से हराकर 15वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप डिविजन ‘ए’ का खिताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
हॉकी - फोटो : Adobe stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड ने रोमांचक मुकाबले में मंगलवार को हरियाणा को 2-1 से हराकर 15वीं जूनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप डिविजन ‘ए’ का खिताब अपने नाम कर लिया। स्वीटी डुंगडुंग (10 वें मिनट) और शांति कुमारी (12वें मिनट) ने पहले क्वार्टर में गोल करके अपनी टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। हरियाणा की कीर्ति (52वें मिनट) ने आखिरी क्षणों में गोल करके मैच में टीम की वापसी कराने की कोशिश की। हरियाणा के खिलाड़ी हालांकि इसके बाद कोई और मौका बनाने में नाकाम रहे। इससे पहले कांस्य पदक के मैच में उत्तर प्रदेश ने छत्तीसगढ़ को 2-0 से हराया। उत्तर प्रदेश के लिए सुनीता कुमारी (10वां मिनट) और मनीषा पटेल (60वां मिनट) ने गोल किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें