फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Junior Asia Cup Hockey: पीआर श्रीजेश की कोचिंग में खेल रही भारतीय टीम की शानदार जीत, थाईलैंड को 11-0 से हराया

Wed, 27 Nov 2024 11:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को जापान के साथ होगा। पूल ए में भारत के साथ दक्षिण कोरिया और ताईवान अन्य टीमें हैं।
विज्ञापन
हॉकी (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : www.freepik.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व गोलकीपर पीआर श्रीजेश की कोचिंग में खेल रही भारतीय टीम ने जूनियर एशिया कप हॉकी में शानदार शुरुआत करते हुए थाईलैंड को 11-0 से रौंद दिया। गत विजेता भारत के लिए अरायजीत सिंह हुंदल ने (दूसरे, 24वें मिनट), गुरजोत सिंह (18वें, 45वें मिनट), सौरभ कुशवाहा (19वें, 52वें मिनट), अर्शदीप सिंह (8वें मिनट), दिलराज सिंह (21वें मिनट), मुकेश टोप्पो (59वें मिनट) ने मैदानी गोल किए। शारदानंद तिवारी ने 10वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर और रोहित ने 29वें मिनट में पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान से होगी इस दिन भिड़ंत
भारत का अगला मुकाबला गुरुवार को जापान के साथ होगा। पूल ए में भारत के साथ दक्षिण कोरिया और ताईवान अन्य टीमें हैं। पूल बी में पाकिस्तान, मलयेशिया, चीन, बांग्लादेश और ओमान शामिल हैं। भारत ने पहले ही क्वार्टर में तीन गोल दागे। मध्यांतर तक भारतीय टीम 8-0 की बढ़त पर थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें