ग्रेटर नोएडा स्थित बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) के प्रमोटर जेपी स्पोर्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (जेपीएसआई) को लगातार दूसरे साल सर्वश्रेष्ठ फार्मूला वन रेस प्रमोटर का पुरस्कार मिला है। जेपीएसआई को यह पुरस्कार तुर्की के इस्तांबुल में आयोजित फेडरेशन इंटरनेशनल आटोमोबाइल (एफआईए) समारोह में प्रदान किया गया। गत 28 अक्टूबर को इस ट्रैक पर लगातार दूसरे साल एफ-वन का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया था। बीआईसी के रेस आपरेशन प्रभारी फ्रहान वोहरा को क्लर्क आफ द कोर्स (सीओसी) अवार्ड से सेेम्मानित किया गया है।