फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Cena-Virat Kohli: विराट कोहली ने जॉन सीना के स्टाइल को किया कॉपी, मुरीद हुए WWE चैंपियन; साझा की तस्वीर

Wed, 09 Apr 2025 03:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह आरसीबी के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अबतक खेले चार मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो अर्धशतकों की मदद से 164 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विराट-जॉन सीना - फोटो : John cena-(instagram) /ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के 16 बार के चैंपियन जॉन सीना भी भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली के मुरीद हैं। उन्होंने बुधवार को अपने इंस्टा हैंडल से किंग कोहली की एक तस्वीर साझा की जिसमें दिग्गज खिलाड़ी को जॉन सीना का मशहूर पोज देते देखा जा सकता है। पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन भी विराट के इस व्यवहार के फैन हो गए।
विज्ञापन

 


आरसीबी ने साझा की खास पोस्ट
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली इन दिनों आईपीएल 2025 में खेलते नजर आ रहे हैं। वह आरसीबी के लिए इस सत्र में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अबतक खेले चार मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने दो अर्धशतकों की मदद से 164 रन बनाए हैं। हाल ही में आरसीबी ने अपने इंस्टा हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें किंग कोहली को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से गिफ्ट की गई अंगूठी दिखाते देखा गया था। इस दौरान विराट ने पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन जॉन सीना का पोज कॉपी किया। फैंस को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया।


बीसीसीआई ने भारतीय खिलाड़ियों को दिया यादगार तोहफा
वीडियो में जिस अंगूठी को विराट कोहली दिखाते दिख रहे हैं वह उन्हें बीसीसीआई ने भेंट की थी। हाल ही में हाल ही में बीसीसीआई की तरफ से नमन अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया था। इस दौरान बोर्ड ने भारतीय खिलाड़ियों की टी20 विश्व कप 2024 की जीत को यादगार बनाते हुए टीम के सदस्यों को खास अगूंठी तोहफे में दी जो सोने और हीरे से बनी है। इस अंगूठी की खासियत है कि इसमें अशोक चक्र बना हुआ है और शीर्ष पर खिलाड़ियों का नाम उनके जर्सी नंबर के साथ अंकित है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें