फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Athletics: पुरुष भाला फेंक में भारत के सचिन यादव ने जीता रजत पदक, ओलंपिक चैंपियन नदीम को मिला स्वर्ण

Sat, 31 May 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने 86.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन यादव और अरशद नदीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के उभरते हुए भाला फेंक एथलीट सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26वें एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीता। 25 वर्षीय सचिन ने अपना निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 85.16 मीटर के थ्रो के साथ रजत जीता। पेरिस ओलंपिक चैंपियन अरशद नदीम ने 86.40 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के रहने वाले सचिन का पिछला सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.39 मीटर था। इस स्पर्धा में भाग ले रहे भारत के एक अन्य खिलाड़ी यशवीर सिंह ने भी प्रभावित किया तथा 82.57 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

अपने प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं सचिन
सचिन ने सितंबर में टोक्यो में होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालीफिकेशन हासिल करने की उम्मीद जताई लेकिन इसके लिए कोई समय सीमा तय नहीं की है। सचिन ने अपने टखने और कंधे की चोट का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने प्रदर्शन से संतुष्ठ नहीं है। उन्होंने कहा, मैं संतुष्ट नहीं हूं। मैं हालांकि पदक और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के साथ वापस जाऊंगा। मैं जब वापस लौटूंगा, तो पूरी ताकत से अभ्यास करुंगा। मैंने कुछ गलतियां की हैं, जिससे मेरी तैयारी प्रभावित हुई है। मुझे चोटें लगी थीं जिसकी वजह से मैं ठीक से ट्रेनिंग नहीं कर पाया। मैं यह नहीं बता सकता कि मुझे कितने समय लगेगा, लेकिन मैं अगली प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करूंगा और अच्छी दूरी के साथ क्वालीफाई करने का लक्ष्य रखूंगा।
विज्ञापन

पारुल दूसरे स्थान पर रहीं
पारुल चौधरी ने भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए दूसरा रजत पदक जीता। 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीतने वाली पारूल चौधरी महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में 15 मिनट 15.33 सेकंड (15:15.33 सेकंड) का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें