फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diamond League: एशियाड से पहले रूमेश पथिरागे का सामना करेंगे नीरज चोपड़ा, लुसाने डायमंड लीग में लेंगे हिस्सा

Tue, 04 Aug 2026 01:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने हाल ही में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में चुनौती पेश की थी। अब वह एशियाई खेलों से पहले लुसाने डायमंड लीग में हिस्सा लेंगे जहां उनके सामने श्रीलंका के रूमेश पथिरागे की चुनौती होगी।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो बार के ओलंपिक पदक विजेता नीरज चोपड़ा 21 अगस्त को लुसाने डायमंड लीग में राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन और इस सत्र में सबसे आगे चल रहे श्रीलंका के रूमेश पथिरागे का सामना करेंगे। इस टूर्नामेंट में ग्लास्गो राष्ट्रमंडल खेलों में भाग ले चुके पांच खिलाड़ी नजर आएंगे।
विज्ञापन


पांच स्टार खिलाड़ी पेश करेंगे चुनौती 
ग्लास्गो में सत्र का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके 85. 83 मीटर का थ्रो फेंकने वाले नीरज का सामना ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम, मौजूदा विश्व चैंपियन त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकाट और पूर्व विश्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स से होगा। टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता चेक गणराज्य के याकूब वालेश, जर्मनी के जूलियन वेबर, स्विटजरलैंड के सिमोन वीलैंड और अमेरिका के कुर्टिस थॉम्पसन भी इसमें नजर आएंगे।

अपने प्रदर्शन में सुधार लाना चाहेंगे नीरज
आयोजकों ने कहा कि पिछले चार ओलंपिक और विश्व चैंपियनशिप जीत चुके भालाफेंक के पांच सुपरस्टार 21 अगस्त को इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे। चोट से उबरने के बाद यह नीरज का तीसरा टूर्नामेंट होगा। वह जून में दोहा डायमंड लीग में 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहे थे। पथिरागे ने राष्ट्रमंडल खेलों में 89.75 मीटर का थ्रो लगाकर पहला स्थान हासिल किया था। उन्होंने जून में गोल्डन गाला पिएट्रो मेनिया में 92.62 मीटर का थ्रो लगाया था। एशियाई खेलों से पहले नीरज के सामने लुसाने डायमंड लीग में कड़ी चुनौती होगी क्योंकि इसमें दिग्गज भाला फेंक एथलीट हिस्सा लेंगे। नीरज ने ग्लास्गो में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता था, लेकिन उनकी नजरें इससे बेहतर प्रदर्शन करने पर रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें