फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cincinnati Open: घुटने की चोट के कारण यानिक सिनर टूर्नामेंट से बाहर, अल्काराज भी नहीं खेलेंगे

Mon, 10 Aug 2026 09:00 AM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यानिक सिनर दाहिने घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हट गए हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्काराज भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे। सिनर 2024 में सिनसिनाटी ओपन के चैंपियन रहे थे, वहीं अल्काराज अब 30 अगस्त से शुरू होने वाले यूएस ओपन में वापसी की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
अल्काराज-सिनर - फोटो : ATP Tour (x)- Jannik Sinner (x)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा विंबलडन चैंपियन और पांच बार के ग्रैंड स्लैम विजेता यानिक सिनर दाहिने घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हट गए हैं। टूर्नामेंट के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने रविवार को इसकी पुष्टि की। सिनर के बाहर होने के साथ ही टूर्नामेंट में टेनिस जगत के दो युवा सुपरस्टार सिनर और उनके चिर प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्काराज नजर नहीं आएंगे। टूर्नामेंट के आधिकारिक हैंडल ने पोस्ट किया, 'यानिक सिनर दाहिने घुटने की चोट के कारण सिनसिनाटी ओपन से हट गए हैं। हमारे 2024 चैंपियन को शुभकामनाएं और अगले साल आपको फिर देखने का इंतजार रहेगा।'
विज्ञापन

2024 में चैंपियन बने थे सिनर
सिनर ने 2024 में सिनसिनाटी ओपन का खिताब अपने नाम किया था। फाइनल में उन्होंने फ्रांसिस टियाफो को 7-6 (7-4), 6-2 से हराकर ट्रॉफी जीती थी। सिनर के हटने से टूर्नामेंट को बड़ा झटका लगा है। सिनसिनाटी ओपन का आयोजन 13 से 23 अगस्त तक होना है, जबकि सत्र का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 30 अगस्त से 13 सितंबर तक खेला जाएगा।

अल्काराज भी सिनसिनाटी ओपन से बाहर
सिनर से पहले उनके चिर प्रतिद्वंद्वी कार्लोस अल्काराज भी सिनसिनाटी ओपन से हट चुके हैं। सात बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन अल्काराज इस टूर्नामेंट में अपने पिछले साल के खिताब का बचाव नहीं कर पाएंगे। अल्काराज अप्रैल में बार्सिलोना ओपन के दौरान कलाई में चोट लगने के बाद से प्रतिस्पर्धी टेनिस से दूर हैं। चोट के कारण उन्हें फ्रेंच ओपन और विंबलडन से भी बाहर रहना पड़ा था।
विज्ञापन

यूएस ओपन में वापसी पर नजर
23 वर्षीय अल्काराज की नजर अब यूएस ओपन में वापसी पर है। इस साल का यूएस ओपन 30 अगस्त से शुरू होगा और अल्काराज मौजूदा चैंपियन के रूप में इसमें उतरेंगे। हाल के हफ्तों में स्पेनिश खिलाड़ी ने अपनी फिटनेस में धीरे-धीरे सुधार किया है। उन्होंने पहले स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग पर काम किया और इसके बाद सिनसिनाटी में फुल ट्रेनिंग सेशन शुरू किए थे। हालांकि, सिनर के घुटने की चोट और अल्काराज की कलाई की चोट ने सिनसिनाटी ओपन में स्टार पावर को काफी कम कर दिया है। अब दोनों खिलाड़ियों की नजर आगामी यूएस ओपन में पूरी फिटनेस के साथ वापसी करने पर होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें