फ्रेंच ओपन में वापसी करेंगे सिनर
जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन जीतने वाला इटली का यह खिलाड़ी अगला ग्रैंडस्लैम खेल सकेगा । फ्रेंच ओपन 25 मई से शुरू होगा। सिनेर ने एक बयान में कहा, यह मामला एक साल से लटक रहा था और प्रक्रिया इतनी लंबी है कि फैसला साल के आखिर में ही आता। मैंने हमेशा स्वीकार किया है कि मेरी टीम के लिये मैं जिम्मेदार हूं और मुझे लगता है कि खेल की सुरक्षा के लिये वाडा के कड़े नियम जरूरी है। यही वजह है कि मैने मामला निपटाने के लिये तीन महीने के प्रतिबंध की वाडा की पेशकश स्वीकार कर ली।