फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Championship: विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं जैस्मीन, चानू-साक्षी का सफर खत्म

Mon, 08 Sep 2025 09:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लिवरपूल

सार

तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप खेल रहीं जैस्मीन ने महिलाओं के 57 किलो वर्ग के अंतिम 16 में ब्राजील की दो बार की ओलंपियन जूसीलेन सेरकीरा रोमेउ को 5-0 से हराया। दोनों के बीच जुलाई में अस्ताना टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला हुआ था जिसमे जैस्मीन विजयी रही थीं।
विज्ञापन
जैस्मीन लंबोरिया - फोटो : World Boxing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन लंबोरिया ने शानदार अभियान जारी रखते हुए विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जैस्मीन ने इसके साथ ही पहले पदक की ओर कदम बढ़ा लिए हैं। जैस्मीन ने जहां भारत को खुश होने का मौका दिया, वहीं, देश के दो अन्य मुक्केबाज हारकर बाहर हो गए। 
विज्ञापन


तीसरी बार विश्व चैंपियनशिप खेल रहीं जैस्मीन ने महिलाओं के 57 किलो वर्ग के अंतिम 16 में ब्राजील की दो बार की ओलंपियन जूसीलेन सेरकीरा रोमेउ को 5-0 से हराया। दोनों के बीच जुलाई में अस्ताना टूर्नामेंट में भी स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला हुआ था जिसमे जैस्मीन विजयी रही थीं। अब जैस्मीन विश्व चैंपियनशिप पदक से एक जीत दूर हैं। उनका सामना क्वार्टर फाइनल में एशियाई अंडर 22 चैंपियन उजबेकिस्तान की कुमोराबोनू मामाजोनोवा से होगा।

पुरुष वर्ग में अबिनाश जामवाल ने 65 किलो वर्ग में मैक्सिको के हुगो बैरोन को 5-0 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। वहीं सनामाचा चानू (70 किलो) और साक्षी चौधरी (54 किलो) दोनों अंतिम 16 में हारकर बाहर हो गईं। चानू को कजाखस्तान की नताल्या बोगदानोवा ने हराया, जबकि साक्षी को पेरिस ओलंपिक रजत पदक विजेता और दो बार विश्व चैम्पियनशिप के पदक जीत चुकी तुर्की की हतीस अकबास ने मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें