फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Italian Open: तीसरे दौर में नोवाक जोकोविच ने दिमित्रोव को हराया, स्वियातेक भी जीतीं

Mon, 15 May 2023 10:47 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जोकोविच का सामना अब 13वीं वरीयता प्राप्त कैमरन नॉरी से होगा जिसने मार्टोन फुस्कोविक्स को 6-2, 7-6 से हराया। महिला वर्ग दो बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने लेसिया सुरेंको को 6-2, 6-0 से हराया।
विज्ञापन
नोवाक जोकोविच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने इटालियन ओपन के तीसरे दौर में जीत हासिल की। 22 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन जोकोविच ने दूसरा सेट गंवाने के बाद वापसी करते हुए ग्रिगोर दिमित्रोव को 6-3, 4-6, 6-1 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश किया। पिछले दो टूर्नामेंटों में जोकोविच जल्दी बाहर हो गए जिसके मायने हैं कि इस टूर्नामेंट के बाद वह एक बार फिर नंबर एक रैंकिंग कार्लोस अल्कारेज को गंवा देंगे।
विज्ञापन


जोकोविच का सामना अब 13वीं वरीयता प्राप्त कैमरन नॉरी से होगा जिसने मार्टोन फुस्कोविक्स को 6-2, 7-6 से हराया। महिला वर्ग दो बार की चैंपियन इगा स्वियातेक ने लेसिया सुरेंको को 6-2, 6-0 से हराया। पिछले मैच में उन्होंने अनास्तासिया पी को 6-0, 6-0 से मात दी थी। अब उनका सामना 21वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच से होगा जिसने 16वीं वरीयता प्राप्त लियुडमिला सैमसोनोवा को 2-6, 7-6, 6-2 से हराया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें