राइफल निशानेबाज सोनम उत्तम मस्कर और हिमांशु ढिल्लों ने आईएसएसएफ विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मिश्रित टीम में कांस्य पदक जीता। भारत के अब इस विश्व कप में एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक हो गए हैं ।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी सोनम ने 317. 2 और हिमांशु ने 317. 4 स्कोर किया और दोनों का कुल स्कोर 634 .6 रहा। इलावेनिल वालारिवन (316.8) और पार्थ राकेश माने (317.4) 634.2 अंकों के साथ उनसे पीछे रहे।
क्वालिफिकेशन में किया था दमदार प्रदर्शन
दोनों भारतीयों ने क्वालिफिकेशन राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। सोनम (317.2) और हिमांशु (317.4) ने मिलकर कुल 634.6 अंक का क्वालिफिकेशन स्कोर बनाया। इस बीच, एलावेनिल वालारिवन (316.8) और पार्थ राकेश माने (317.4) की जोड़ी ने उनके ठीक पीछे 634.2 के कुल स्कोर के साथ क्वालिफाई किया। फाइनल में, सोनम और हिमांशु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक पक्का किया।
पदक जीतने पर सोनम ने कहा, यह एक मुश्किल मुकाबला था और कुल मिलाकर अनुभव बहुत अच्छा था। पदक जीतना हमेशा जरूरी होता है क्योंकि इससे हमें आगे के कामों के लिए आत्मविश्वास मिलता है। अनुभव किसी भी चीज से ज्यादा मायने रखता है। यह प्रदर्शन हमें इस सीजन में एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारी के लिए प्रेरित करेगा।
हिमांशु ने कहा, अपने पहले सीनियर विश्व कप फाइनल में मुकाबला करना एक शानदार अनुभव था। मुझे खुद पर भरोसा था, अपने कोच के मार्गदर्शन पर भरोसा था और अपनी ताकत पर भरोसा था। मैंने कई जूनियर फाइनल में हिस्सा लिया है, लेकिन अपना पहला सीनियर वर्ल्ड कप पदक जीतना बेहद खास है।
भारत के नाम अब तक चार पदक
सोनम ने इससे पहले 2024 में काहिरा में आईएसएसएफ विश्व कप और नई दिल्ली में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल में रजत पदक जीता था। आईएसएसएफ विश्व कप ग्रेनेडा में उन्होंने पांचवां स्थान हासिल किया था। 20 साल के हिमांशु के लिए, कांस्य पदक उनका पहला सीनियर आईएसएसएफ विश्व कप पोडियम है। हिमांशु ने इससे पहले 2025 में नई दिल्ली में आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में 10 मीटर एयर राइफल मेन जूनियर इवेंट में स्वर्ण पदक जीता था। इससे पहले उन्होंने एशियन शूटिंग चैंपियनशिप में भी स्वर्ण जीता था। इस कांस्य पदक के साथ आईएसएसएफ वर्ल्ड कप हांगझोऊ में भारत के कुल 4 पदक (1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य) हो गए हैं।