फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF World Cup: निशानेबाज दिव्या और सरबजोत ने किया कमाल, विश्वकप मिश्रित टीम स्पर्धा में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 12 May 2023 12:54 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बाकू

सार

भारतीय जोड़ी ने सर्बिया के दिग्गज दामिर और जोराना अरुणोविच को 16-14 से हराकर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले काहिरा और भोपाल में हुए दो विश्वकप में भारतीय जोड़ी पांचवें स्थान पर रही थी।
विज्ञापन
सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की दिव्या टीएस और सरबजोत सिंह एक जोड़ी के रूप में तीसरी बार शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहे। उन्होंने अजरबैजान के बाकू में अंतरराष्ट्रीय निशानेबाजी महासंघ (आईएसएसएफ) विश्वकप में 10 मीटर एयर पिस्टल की मिश्रित टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन 55 टीमों के क्वालिफिकेशन दौर में 581 के स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक के मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने सर्बिया के दिग्गज दामिर और जोराना अरुणोविच को 16-14 से हराकर पोडियम में शीर्ष स्थान हासिल किया। इससे पहले काहिरा और भोपाल में हुए दो विश्वकप में भारतीय जोड़ी पांचवें स्थान पर रही थी। सरबजोत का यह लगातार दूसरा स्वर्ण पदक है। उन्होंने मार्च में भोपाल में व्यक्तिगत एयर पिस्टल में सफलता हासिल की थी। 

दिव्या का इस स्तर पर पहला सीनियर मेडल है। तुर्किये के इस्माइल केलेस और सिमल ने कांस्य पदक जीता। भारत पदक तालिका में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक के साथ दूसरे स्थान पर है। चीन एक स्वर्ण और एक रजत के साथ पहले स्थान पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें