फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISSF World Championship: ऐश्वर्या ने रजत पदक जीता, ईशा और राणा की जोड़ी भी दूसरे स्थान पर रही

Tue, 11 Nov 2025 10:18 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ईशा सिंह और सम्राट राणा की भारतीय जोड़ी ने भी इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन के कियानक्सुन याओ और काई हू की जोड़ी से 10-16 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
निशानेबाजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर ने मंगलवार को आईएसएसएफ विश्व चैंपियनशिप के क्वालिफिकेशन में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन स्पर्धा में रजत पदक जीता। ईशा सिंह और सम्राट राणा की भारतीय जोड़ी ने भी इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। भारतीय जोड़ी को फाइनल में चीन के कियानक्सुन याओ और काई हू की जोड़ी से 10-16 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


ईशा और सम्राट ने कुल 586 अंकों के साथ क्वालिफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि सुरुचि सिंह और श्रवण कुमार 579 अंक हासिल करने के बावजूद फाइनल में जगह बनाने में असफल रहे। ऐश्वर्या ने 466.9 अंक हासिल किए और चीन के युकुन लियू (467.1) के बाद दूसरे स्थान पर रहे। इस स्पर्धा का कांस्य पदक फ्रांस के रोमेन औफ्रेरे (454.8) ने जीता। फाइनल में जगह बनाने वाले दूसरे भारतीय नीरज कुमार 432.6 अंक के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें