फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ISL: पंजाब एफसी ने फ्रांस के मिडफील्डर मादिह से किया करार, क्लब से जुड़ने वाले चौथे विदेशी फुटबॉलर

Sat, 12 Aug 2023 10:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेरिस में जन्में तलाल ने अपना करियर फ्रांस में एंगर्स एससीओ रिजर्व टीम से शुरू किया जिसके बाद वह एमिंस एससी से जुड़ गए। इसके बाद 2018-19 सत्र में एंटेटे एसएसजी से जुड़ने के बाद स्पेन, फ्रांस और यूनान में खेले।
विज्ञापन
करार के समय मादिह तलाल (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब एफसी ने शनिवार (12 अगस्त) को आगामी इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) सत्र के लिए फ्रांस के मिडफील्डर मादिह तलाल से करार की घोषणा की। इस 25 साल के मिडफील्डर ने अपने पूर्व क्लब एई किफिसिया एफसी को क्लब के इतिहास में पहली बार ग्रीस सुपर लीग में पहुंचाने में मदद की थी। इसके बाद उन्होंने भारतीय क्लब से करार किया। वह पंजाब एफसी से इस सत्र से जुड़ने वाले चौथे विदेशी फुटबॉलर हैं। 
विज्ञापन


पंजाब एफसी के तकनीकी निदेशक निकोलाओस ने बताया कि मादिह के आने से हमारी मध्यपंक्ति मजबूत होगी और इससे टीम को बड़ी मदद मिलेगी। पेरिस में जन्में तलाल ने अपना करियर फ्रांस में एंगर्स एससीओ रिजर्व टीम से शुरू किया जिसके बाद वह एमिंस एससी से जुड़ गए। इसके बाद 2018-19 सत्र में एंटेटे एसएसजी से जुड़ने के बाद स्पेन, फ्रांस और यूनान में खेले।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें