इंडियन प्रीमियर लीग का रोमांच लोगों के सर चढ़कर बोल रहा है। आज पुणे सुपर जायंट और किंग्स एकादश पंजाब के बीच खेले गए मैच में पुणे ने 9 विकेट से बाजी मार ली। इस मैच में तेज गेदबाज ईशांत शर्मा का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। वो बल्लेबाजी में भी बेहद फ्लॉप रहे और 5 गेंदो में महज 1 रन बनाकर ऑउट हो गए। उनके इस प्रदर्शन के बाद ट्विटर पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे और देखते ही देखते ईशांत शर्मा टॉप ट्रेंड में शामिल हो गए।
मयंती लैंगर के पैरोडी एकॉउंट से किए ट्वीट में तस्वीर के साथ प्रीति जिंटा का गुस्सा दिखाया गया है। प्रीति जिंटा किंग्स एकादश पंजाब की मालकिन हैं।
Legend Ishant Sharma after scoring one run 😂 #RPSvKXIP pic.twitter.com/uxVnJra7i4
— Mayanti Langer (@Langer_Mayanti) May 14, 2017
ट्विटर पर गौरव वरमानी उनके आईपीएल 10 के प्रदर्शन पर व्यंग्य कसते हुए लिखते हैं कि ईशांत शर्मा ने पूरे आईपीएल में 100 से ज्यादा गेंदे फेंकी और एक भी विकेट नहीं ले पाए। गंभीर ने उनके मामले में सही कहा था। बता दें कि खिलाड़ियों की नीलामी के समय ईशांत पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई थी, जिसके बाद गौतम गंभीर ने कहा था कि उनका बेस प्राइज(2करोड़) काफी ज्यादा था और सिर्फ 4 ओवरों के लिए कोई 2 करोड़ खर्च नहीं करेगा।
This @ImIshant has bowled more than 100 balls in this #IPL without any wicket, #Gambhir was right not spending money on him. #RPSvKXIP
— Gaurav Varmani (@gauravvarmani) May 14, 2017
नवीन कुमार सैनी लिखते हैं कि लीजेंड ईशांत शर्मा ने नया रिकॉर्ड बनाया है। 100 गेंदे फेंकने के बाद भी कोई विकेट लेने में असफल रहे।
#RPSvKXIP @IPL #IPL10
New Record of Legend @ImIshant
He bowled 100 balls without taking a wicket.
— Naveen Kumar Saini (@naveen1nk) May 14, 2017
सर रवींद्र जाडेजा के पैरोडी एकॉउंट से और भी धमारेदार ट्वीट आया है। जिसमें ईशांत का मजाक उड़ाया गया है।
#Maxwell: Be Careful, You Have Only 73 Runs To Defend
Ishant Sharma:WOW. 73 Runs For Me Alone.#Maxwell :Nopes. 73 For All
Ishant:#RPSvKXIP pic.twitter.com/La2c3PWU7V
— Sir Ravindra Jadeja (@SirJadeja) May 14, 2017
मेरिन कुमार ने इस आईपीएल में ईशांत के प्रदर्शन और उन्हें उसके बदले में मिले पैसों पर व्यंग्य कसा है।
Ishant Sharma in this IPL
With bat : 8 runs
With ball : 0 wickets
2 Crores
— Merin Kumar (@merin_kumar) May 14, 2017