फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sports Update: ईशा, विदरसा और पार्थ ने मचाया धमाल, राष्ट्रीय चयन ट्रायल में दर्ज की जीत

Thu, 26 Jun 2025 08:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेलंगाना की ईशा ने 25 मीटर पिस्टल महिला टी3 स्पर्धा जीती, केरल की विदरसा विनोद ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टी4 स्पर्धा जबकि महाराष्ट्र के पार्थ राकेश माने ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टी4 का खिताब जीता।
विज्ञापन
निशानेबाजी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओलंपियन और मौजूदा मिश्रित टीम की पिस्टल विश्व चैंपियन ईशा सिंह गुरुवार को ग्रुप ए राइफल और पिस्टल निशानेबाजों के लिए राष्ट्रीय चयन ट्रायल के तीसरे दिन तीन विजेताओं में शामिल रहीं। तेलंगाना की ईशा ने 25 मीटर पिस्टल महिला टी3 स्पर्धा जीती, केरल की विदरसा विनोद ने 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन टी4 स्पर्धा जबकि महाराष्ट्र के पार्थ राकेश माने ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष टी4 का खिताब जीता।
विज्ञापन


ईशा ने फाइनल में महाराष्ट्र की अभिदन्या अशोक पाटिल को हराया जिन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। तमिलनाडु की निवेदिता नायर तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टी4 में दो बार के ओलंपियन और थ्री पी विशेषज्ञ ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर 0.3 अंक से पार्थ से पीछे दूसरे स्थान पर रहे, जबकि उमामहेश तीसरे स्थान पर रहे। महिलाओं के थ्री पी टी4 फाइनल में विदरसा ने पूर्व विश्व चैंपियनशिप रजत पदक विजेता और दो बार की ओलंपियन अंजुम मौदगिल को 0.3 अंक से पछाड़ दिया। विश्व कप रजत पदक विजेता हरियाणा की निश्चल तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें