फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियो ओलंपिक पर मंडरा रहा आईएस हमले का खतरा

Thu, 04 Aug 2016 09:42 AM IST
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस/रियो डी जेनेरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरो में पांच अगस्त से शुरू हो रहे ओलंपिक गेम्स पर इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमला करने का खतरा मंडरा रहा है। इसके मद्देनजर यहां की सरकार ने रियो और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा इंतजाम पाबंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


यही नहीं, ब्राजील के सुरक्षाबल पिछले कई महीनों से अमेरिकी सेना से आतंकवादी हमलों का कड़ा जवाब देने के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। ओलंपिक की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए ब्राजील के साथ अमेरिका के अलावा फ्रांस भी आ गया है।  

फ्रांस, जर्मनी और अन्य पश्चिमी देशों में लगातार हो रहे आईएस हमलों को देखते हुए ब्राजील में ओलंपिक गेम्स की सुरक्षा को कड़ा करने का काम पिछले कुछ महीनों से शुरू हो गया है। रियो के करीब और जहां-जहां एथलीट ठहरेेंगे, उन होटलों व रेस्तराओं में सुरक्षा के कड़े प्रबंध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘छोटे ड्रोन और खाने में जहर डालकर करो हमला’  

अमेरिकी निगरानी एजेंसी साइट के मुताबिक एक आतंकी समर्थकों के समूह ने टेलीग्राम ऐप पर ओलंपिक गेम्स में हमला करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी, ब्रिटिश, फ्रांसीसी और इस्राइली लोगों को निशाना बनाया जाए। ऐप संदेश में 17 अलग-अलग तरीके सुझाए गए हैं, जिनसे हमला किया जा सकता है। इसमें खाने और दवाइयों में जहर मिलाना और छोटे ड्रोन का इस्तेमाल कर बम से हमला करना जैसे सुझाव दिए गए हैं।

अमेरिका और फ्रांस भी आया साथ
ओलंपिक को आतंकी हमलों से सुरक्षित रखने के लिए अमेरिका ब्राजीली सुरक्षाकर्मियों को रसायन हमलों से लोहा लेने के लिए प्रशिक्षण दे रहा है। इसके अलावा अमेरिका  के साथ फ्रांस ने भी अपने सुरक्षाकर्मी यहां भेजने का वादा किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें