फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

John Cooney: आयरलैंड के दिग्गज मुक्केबाज जॉन कूनी का निधन, हाल ही में गंवाया था सुपर फेदरवेट खिताब

Sun, 09 Feb 2025 12:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेलफास्ट

सार

उल्सटर हॉल में हॉवेल्स के साथ कूनी का मुकाबला नौवें दौर में रोक दिया गया था। बाद में कूनी की सर्जरी की गई थी।
विज्ञापन
जॉन कूनी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल जगत से रविवार को एक दुखद खबर सामने आई है। आयरलैंड के प्रसिद्ध मुक्केबाज जॉन कूनी का नाथन हॉवेल्स के खिलाफ सेल्टिक सुपर-फेदरवेट खिताब हारने के एक हफ्ते बाद निधन हो गया है। उन्हें मुकाबले के बाद आईसीयू में रखा गया था।
विज्ञापन


आयरलैंड के 28 वर्षीय मुक्केबाज कूनी की मौत की पुष्टि उनके प्रमोटर मार्क डनलप द्वारा कूनी परिवार और उनकी मंगेतर एमालीन की ओर से प्रकाशित एक बयान में की गई। बयान में कहा गया, अपने जीवन के लिए एक सप्ताह तक संघर्ष करने के बाद जॉन कूनी का निधन हो गया। वह एक बहुत प्यारा बेटा, भाई तथा साथी था और हम सभी को यह भूलने में जीवन भर लग जाएगा कि वह कितना खास था। भगवान आपकी आत्मा को शांति दे जॉन द किड कूनी।
विज्ञापन


उल्सटर हॉल में हॉवेल्स के साथ कूनी का मुकाबला नौवें दौर में रोक दिया गया था। बाद में कूनी की सर्जरी की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें