फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आरसीबी से हारने के बाद CSK के कोच फ्लेमिंग की सफाई, कहा- हमें कमतर नहीं आंके, टीम में है दम

Sat, 29 Mar 2025 03:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

फ्लेमिंग ने कहा, 'वह पिछले एक महीने से अभ्यास कर रहा है और ट्रेनर के साथ फिटनेस पर काफी मेहनत की है। वह हालांकि जब बल्लेबाजी के लिये आये तब जीत हासिल करना काफी कठिन हो गया था।' 
विज्ञापन
स्टीफन फ्लेमिंग - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इन आलोचनाओं को खारिज किया कि उनकी टीम की शैली के क्रिकेट के दिन अब लद गए । उन्होंने कहा कि चेन्नई टीम में काफी आक्रामकता है और कोई उन्हें कमतर आंकने की गलती नहीं करे। यह पूछने पर कि क्या उनकी शैली के क्रिकेट के दिन अब लद गए , न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ने कहा, 'इसके क्या मायने हैं, मेरी शैली का क्रिकेट क्या है। पहला मैच जीतना, यही सही तरीका है। हमारे भीतर काफी आक्रामकता है। मैं यह प्रश्न समझा नहीं।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'सिर्फ इसलिए कि हम पहली ही गेंद से पीटना शुरू नहीं करते। हम आखिर में देखेंगे। हम सकारात्मक क्रिकेट खेलते हैं और कोई हमें कमतर नहीं आंक सकता। यह बेवकूफाना सवाल है।' फ्लेमिंग ने हालांकि स्वीकार किया कि शुक्रवार के मैच में उनकी टीम की फील्डिंग बहुत खराब थी।

उन्होंने कहा, 'हमने दो तीन मौके गंवाए। हमने उन्हें दबाव बनाने का मौका दिया। 175 का स्कोर सही होता लेकिन हमने क्षेत्ररक्षण में गलतियां की। जोश हेजलवुड ने आरसीबी के लिये शानदार गेंदबाजी की।' महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद में नाबाद 30 रन बनाये और आईपीएल के इतिहास में चेन्नई के लिये सर्वाधिक रन बनाने का सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा।
विज्ञापन


फ्लेमिंग ने कहा, 'वह पिछले एक महीने से अभ्यास कर रहा है और ट्रेनर के साथ फिटनेस पर काफी मेहनत की है। वह हालांकि जब बल्लेबाजी के लिये आये तब जीत हासिल करना काफी कठिन हो गया था।' 

आरसीबी ने सीएसके को हराया
कप्तान रजत पाटीदार के अर्धशतक और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 17 साल बाद चेन्नई सुपर किंग्स को उसके गढ़ चेपॉक पर हराया। आरसीबी ने 50 रन से जीत दर्ज की। आरसीबी के सात विकेट पर 196 रन के जवाब में पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। आरसीबी की 2008 में आईपीएल के पहले सत्र के बाद चेपॉक पर चेन्नई के खिलाफ यह पहली जीत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें