फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOC vs IOA: अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारतीय ओलंपिक संघ से सीईओ की नियुक्ति पर मांगा जवाब, जानें मामला

Mon, 27 Mar 2023 11:08 PM IST
रोहित राज अमर उजाला ब्यूरो

सार

आईओए के नए संविधान के अनुसार उसे एक माह के अंदर 25 करोड़ रुपये के सालाना टर्न ओवर रखने वाला सीईओ नियुक्त करना था। अब आईओए ने सीईओ नहीं मिलने का हवाला देकर आईओसी से तीन माह का समय मांगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से तय संविधान के अनुसार अब तक सीईओ नियुक्ति नहीं करने पर जवाब मांग लिया है। आईओए का चुनाव 10 दिसंबर को हुआ था। आईओए के नए संविधान के अनुसार उसे एक माह के अंदर 25 करोड़ रुपये के सालाना टर्न ओवर रखने वाला सीईओ नियुक्त करना था। अब आईओए ने सीईओ नहीं मिलने का हवाला देकर आईओसी से तीन माह का समय मांगा है।
विज्ञापन


पीटी उषा ने दिया जवाब
आईओए की अध्यक्ष पीटी उषा की ओर से आईओसी के अंतरराष्ट्रीय संबंधों के सहायक निदेशक जेरोम पोइवे को लिखा गया है कि उनकी ओर से सीईओ की नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाला गया था, जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। सात लोगों ने आवेदन किया, जिसमें सिर्फ एक ही शर्तों को पूरा करता था। मामले को कार्यकारिणी में रखा गया, जिसमें नए सिरे से विज्ञापन निकालने का फैसला हुआ है।

नए सिरे से तैयार होंगी विज्ञापन की शर्तें
आईओसी को कहा गया है कि इस बार विज्ञापन विस्तृत और नई शर्तों के साथ निकाला जाएगा। विज्ञापन के लिए नए सिरे से शर्तें एक बार फिर कार्यकारिणी में तय की जाएंगी। अभी कार्यकारिणी बैठक की तिथि तय नहीं हुई है। देखने वाली बात यह होगी विज्ञापन की शर्तें आईओसी से मंजूर आईओए के संविधान के अनुसार होंगी या नहीं। 
विज्ञापन


सूत्र यह बताते हैं कि आईओए के ज्यादातर सदस्य सीईओ के लिए तय शर्तों को हल्का करने के पक्ष में हैं। आईओसी सीईओ की नियुक्ति के लिए आईओए को तीन माह का समय देती है या नहीं यह भी देखना होगा। आईओसी कार्यकारिणी बोर्ड की बैठक सोमवार को शुरू हो चुकी है, जो दो दिन चलेगी। इसमें अगर इस मामले को रखा गया तो आईओए एक बार फिर मुुश्किल में फंस सकती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें