फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOC: आईओसी ने आईबीए से जुड़े राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघों की मान्यता रद्द करने का आदेश दिया, जानें क्या कहा

Sat, 05 Oct 2024 12:12 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइओसी ने राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) को 30 सितंबर को भेजे गए एक पत्र में दोहराया कि जो राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ आईबीए के साथ संबंध समाप्त नहीं करेंगे, उन्हें 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन
आईओसी-मुक्केबाजी - फोटो : IOC/Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने अपने सदस्य देशों से निलंबित अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) से संबंध रखने वाले राष्ट्रीय महासंघों की मान्यता खत्म करने के लिए कहा है जिससे इन दोनों खेल संस्थाओं के बीच चल रहा विवाद और गहरा गया है।
विज्ञापन

आइओसी ने राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों (एनओसी) को 30 सितंबर को भेजे गए एक पत्र में दोहराया कि जो राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ आईबीए के साथ संबंध समाप्त नहीं करेंगे, उन्हें 2028 में लॉस एंजिलिस में होने वाले ओलंपिक खेलों में भाग नहीं लेने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आईओसी ने अपने पत्र में कहा- एनओसी अब उन राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघों के साथ संबद्ध या संस्थागत संबंध नहीं बनाए रखेगा जो अभी भी आईबीए से संबद्ध है। कोई भी मुक्केबाज जिसका राष्ट्रीय महासंघ आईबीए से संबंध रखता है तो वह लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों में भाग नहीं ले पाएगा। संबंधित एनओसी को ऐसे राष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ की सदस्यता रद्द करनी होगी। आईओसी ने मई में भी इसी तरह का एक निर्देश जारी किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें