फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Yoga Day: मांडविया ने 1500 प्रतिभागियों के साथ किया योग, इन्हें बनाया 'फिट इंडिया आइकन'

Sat, 21 Jun 2025 10:48 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मांडविया आयुष मंत्रालय की राष्ट्रव्यापी योग संगम पहल के तहत आयोजित फिट इंडिया कल्ट योगाथन में ‘माई भारत’ मंच के 400 से अधिक स्वयंसेवकों सहित अन्य प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थी।
विज्ञापन
मनसुख मांडविया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय युवा मामलों एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को राजधानी में 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह का नेतृत्व किया जब इंदिरा गांधी स्टेडियम में साइकिलिंग वेलोड्रोम में 1500 से अधिक उत्साही लोगों के साथ योगासन किया और अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह तथा जैकी भगनानी को ‘फिट इंडिया आइकन’ घोषित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन

मांडविया आयुष मंत्रालय की राष्ट्रव्यापी योग संगम पहल के तहत आयोजित फिट इंडिया कल्ट योगाथन में ‘माई भारत’ मंच के 400 से अधिक स्वयंसेवकों सहित अन्य प्रतिभागियों के साथ शामिल हुए। इस कार्यक्रम की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग थी। इस कार्यक्रम में ओलंपियन प्रियंका गोस्वामी और भारत की पूर्व हॉकी कप्तान रानी रामपाल जैसी खिलाड़ियों के साथ-साथ मशहूर हस्तियां मधुरिमा तुली, रकुलप्रीत और भगनानी भी मौजूद थे। मांडविया ने कहा, ‘मैं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को शुभकामनाएं देता हूं। योग हमारी संस्कृति है और इसे हमारे दैनिक जीवन में शामिल किया जाना चाहिए। योग दिवस को एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ की थीम के साथ योग संगम के हिस्से के रूप में पूरे देश में मनाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें