कोर्ट पर दिखा जबरदस्त ड्रामा
मैच के दौरान जकार्ता के कोर्ट नंबर 1 पर काफी ड्रामा देखने को मिला। दूसरे गेम में 12-17 से पीछे चल रही सिंधु ने एक लाइन कॉल को लेकर नाराजगी जताई, जिसके चलते उन्हें पहले पीला कार्ड और फिर लाल कार्ड दिखाया गया। हालांकि, बाद में मैच रेफरी के हस्तक्षेप के बाद लाल कार्ड को रद्द कर दिया गया। लाल कार्ड हटने के बाद सिंधु ने जबरदस्त जज्बा दिखाया और लगातार अंक जीतते हुए स्कोर 17-18 तक पहुंचा दिया। लेकिन अंत में वह इस लय को बरकरार नहीं रख सकीं और दूसरा गेम 17-21 से गंवा बैठीं। पहले गेम में चेन यू फी पूरी तरह हावी रहीं। उन्होंने सिंधु के बैकहैंड पर हाफ स्मैश और फिर फोरहैंड पर तेज स्मैश लगाकर दबाव बनाया। सिंधु ने गेम के अंत में कुछ बेहतरीन नेट शॉट्स खेले, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।