भारतीय हॉकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए एफआईएच प्रो लीग के रिटर्न मैच में स्पेन को 2-0 से हरा दिया। एक दिन पहले उसे स्पेन से 1-3 से हार का सामना करना पड़ा था। रविवार को भारतीय टीम अलग नजर आई। उसने मनदीप सिंह (32वां मिनट) और दिलप्रीत सिंह (39वां मिनट) की मदद से गोल कर पूरे तीन अंक बटोरे।