फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों में पांच गांवों में रहेंगे भारतीय खिलाड़ी, जानें कहां होंगे क्रिकेट मैच

Sat, 16 Jul 2022 03:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के 215 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कोच और टीम अधिकारियों को मिलाकर कुल 325 सदस्य इंग्लैंड में रहेंगे। इनके ठहरने के लिए पांच अलग-अलग गावों में व्यवस्था की गई है। 
 
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : बीसीसीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भाग लेने के लिए भारतीय खिलाड़ी पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि, तजिंदर सिंह तूर के बाहर होने से भारत को झटका लगा है, लेकिन बाकी खिलाड़ी पदक जीतने के लिए तैयार हैं। इस बार भारतीय खिलाड़ियों के ठहरने के लिए पांच अलग-अलग गांवों में व्यवस्था की गई है। 28 जुलाई से शुरू हो रहे राष्ट्रमंडल खेलों में इस बार 16 प्रतियोगिताओं में 215 खिलाड़ियों को शामिल होना था, लेकिन तूर के बाहर होने के बाद यह संख्या 214 रह गई है। कुल मिलाकर भारत के 324 सदस्य बर्मिंघम पहुंचेंगे। 
विज्ञापन


आमतौर पर राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को एक ही गांव में ठहराया जाता है, लेकिन इस बार इस प्रतियोगिता में पांच हजार से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हो रहे हैं और उनके ठहरने के लिए पांच अलग-अलग गांवों में व्यवस्था की गई है। यहां पहुंचने वाले हर खिलाड़ी को आरटी-पीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट देनी होगी, जो 72 घंटे से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। 

कहां ठहरेंगे किस खेल के खिलाड़ी

कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज बर्मिंघमः तैराकी, एथलेटिक्स, जिमनास्टिक, स्क्वॉश औऔर हॉकी। 
कॉमनवेल्थ  गेम्स विलेज एनईसीः बैडमिंटन, मुक्केबाजी, टेबल टेनिस, भारोत्तोलन और ट्रायथलॉन। 
कॉमनवेल्थ  गेम्स विलेज वारविकः कुश्ती, जूडो और लॉन बॉल। 
कॉमनवेल्थ गेम्स विलेज सिटी सेंटरः महिला क्रिकेट टीम। 

महिला क्रिकेट टीम के मैच एजबेस्टन के मैदान पर होंगे। यहीं भारत और इंग्लैंड के बीच पांचवां टेस्ट मैच खेला गया था। 

खिलाड़ियों के लिए क्या हैं नियम?
हर खिलाड़ी को किसी अधिकारी, कोच, दूसरे खिलाड़ी या दर्शकों के खिलाफ नकारात्मक या आपत्तिजनक बयान देने से बचना होगा। इसके साथ ही उन्हें अच्छी खेल भावना को प्रोत्साहित करना होगा। जिन खेलों में जरूरी नहीं है, वहां बल प्रयोग से बचना होगा। सभी खिलाड़ियों को डोपिंग के प्रभाव, खतरे और परिणामों के बारे में जानकारी होनी जरूरी है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें