फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय महिला स्क्वैश टीम हारी

Fri, 16 Nov 2012 10:31 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस के नाइम्स में खेली जा रही डब्लूएफएफ महिला वर्ल्ड स्क्वैश टीम चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में दसवीं सीड भारतीय महिला स्क्वैश टीम को दूसरी सीड मिस्र के हाथों 3-0 से शिकस्त मिली। मैच के पहले गेम में भारतीय खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल ने थोड़ा संघर्ष किया लेकिन मिस्र की रनीम अल वेलिली और आठवीं रैंक नूर एल शेरबीनी ने जोशना चिनप्पा के सामने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए मिस्र को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया। जहां उसका मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा, जिसने चौथी सीड हांगकांग को हराया।
विज्ञापन


दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड का मुकाबला मलयेशिया से होगा। इंग्लैंड ने आयरलैंड को 3-0 से हराया जबकि तीसरी सीड मलयेशिया ने न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें