फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atheletics Open: भारतीय महिला टीम ने 4x100 मीटर रिले रेस में जीता स्वर्ण, बाधा दौड़ में तेजस को मिला रजत

Sun, 07 Jun 2026 09:48 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय महिला 4x100 मीटर रिले टीम ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। श्राबनी नंदा, एस.एस. स्नेहा, सुदेशना शिवंकर और तमन्ना की चौकड़ी ने ताइवान के बानकियाओ स्टेडियम में शानदार 44.07 सेकेंड का समय निकालकर पोडियम पर टॉप किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला रिले टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की महिला 4x100 मीटर रिले टीम ने न्यू ताइपे सिटी एथलेटिक्स ओपन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। टीम ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ-साथ नया मीट रिकॉर्ड भी बनाया। यह प्रतियोगिता विश्व एथलेटिक्स की कॉन्टिनेंटल टूर सिल्वर श्रेणी की एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है। श्राबनी नंदा, एस.एस. स्नेहा, सुदेशना शिवंकर और तमन्ना की चौकड़ी ने ताइवान के बानकियाओ स्टेडियम में शानदार 44.07 सेकेंड का समय निकालकर पोडियम पर टॉप किया। इस दौरान, भारतीय टीम ने पिछला मीट रिकॉर्ड तोड़ दिया और वियतनाम पर 0.31 सेकेंड के आसान अंतर से जीत हासिल की। वियतनाम दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


रिले में जीत के अलावा, भारत को फील्ड इवेंट्स में भी सफलता मिली जिसमें शैली सिंह ने महिलाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। शैली ने 6.24 मीटर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया और अपने प्रतियोगी से आगे रहीं। उन्होंने मीट में भारत को मेडल टैली में एक और गोल्ड जोड़ा।
विज्ञापन

तेजस राष्ट्रमंडल खेलों के लिए नहीं कर पाए क्वालिफाई
भारत के तेजस शिरसे ने भी ट्रैक पर प्रभावित किया और मेन्स 110 मीटर बाधा दौड़ में रजत पदक जीता। कड़े मुकाबले के बीच तेजस ने बेहतरीन दौड़ लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। इस प्रदर्शन के साथ उन्होंने बाधा दौड़ स्पर्धा में अपनी लगातार प्रगति को भी जारी रखा। तेजस ने पहले नेशनल चैंपियनशिप में भी गोल्ड जीता था। उनका गोल्ड जीतने का टाइम 13.50 सेकेंड था। उन्होंने 13.61 सेकेंड के अपने ही मीट रिकॉर्ड में सुधार किया, लेकिन वह कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) के लिए क्वालिफाई करने से चूक गए, क्योंकि इसके लिए निर्धारित क्वालिफिकेशन समय 13.39 सेकेंड था।

इससे पहले, भारतीय महिला रिले टीम ने भी अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन किया, जहां भारत ने रिकॉर्ड 19 मेडल जीते। विमेंस 4x100 मीटर रिले ने भी 45.05 सेकेंड के टाइम के साथ सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया। टीम के सदस्य काजल हीराभाई वाजा, भावना जी, आरती और निपम रहे। भारतीय पुरुषों की 4x400 मीटर रिले टीम ने भी 3:07.38 के मीट रिकॉर्ड में सुधार किया, लेकिन 3:05.54 के समय के साथ टीम तीसरे स्थान पर रही। टीम के सदस्य पीयूष राज, सैयद सबीर, रंजीत कुमार एस और मोहम्मद अशफाक रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें