फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World TT Championship: भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, मनिका समेत तीनों खिलाड़ी हारीं

Wed, 05 Oct 2022 07:12 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेंगदू

सार

मनिका बत्रा का फॉर्म पूरे टूर्नामेंट में खराब रहा है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी वह डिफेंडिंग चैंपियन थीं, लेकिन इस बार कोई पदक नहीं जीत पाई थीं। दुनिया की 22वें नंबर की चेन सू-यू के खिलाफ वह टिक नहीं सकीं और 0-3 से मुकाबला हार गईं।
विज्ञापन
मनिका बत्रा और श्रीजा अकुला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारतीय महिला टीम का अभियान बुधवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे से 0-3 से हार के साथ समाप्त हुआ। मनिका बत्रा, श्रीजा अकुला और दीया चितले की तिकड़ी राउंड ऑफ-16 में अपने-अपने सिंगल्स मुकाबले हार गईं।
विज्ञापन


IND vs SA 3rd T20 Photos: सिराज की बचकानी गलती पर कप्तान रोहित ने जोड़ लिए हाथ, दीपक ने छोड़ा मांकडिंग का मौका
 

मनिका बत्रा का फॉर्म पूरे टूर्नामेंट में खराब रहा है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भी वह डिफेंडिंग चैंपियन थीं, लेकिन इस बार कोई पदक नहीं जीत पाई थीं। दुनिया की 22वें नंबर की चेन सू-यू के खिलाफ वह टिक नहीं सकीं और 0-3 से मुकाबला हार गईं। चेन ने मनिका को 11-7, 11-9, 11-3 से हरा दिया।


मनिका बत्रा

मनिका के हारते ही टीम इंडिया 1-0 से पीछे हो गई। बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स में मिक्स्ड डबल्स की गोल्ड मेडलिस्ट श्रीजा दुनिया की 35वें नंबर की चिंग आई-चिंग को हरा नहीं सकीं और 1-3 (8-11, 11-5, 6-11, 9-11) से हार गईं। इस तरह टीम इंडिया 2-0 से पीछे हो गई।


श्रीजा अकुला

दीया चितले ने कड़ा संघर्ष किया और भारत को टाई में अपनी पहली जीत दिलाने के करीब भी पहुंचीं, लेकिन लियू हिंग-यिन ने वापसी की 3-2 से मुकाबले अपने नाम किया। लियू ने चितले को 6-11, 11-9, 11-9, 8-11 7-11 से हरा दिया। भारतीय टीम को ग्रुप राउंड में जर्मनी से हार का सामना करना पड़ा था।


दीया चितले
विज्ञापन

इसके बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए चेक गणराज्य और मिस्र को हराया था। भारतीय पुरुष टीम गुरुवार को प्री-क्वार्टर फाइनल में चीन से भिड़ेगी। जी साथियान, हरमीत देसाई, मानव ठक्कर की अगुआई में भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।

T20 World Cup: कोच द्रविड़ ने बताया- क्यों समय से पहले ऑस्ट्रेलिया जा रही है टीम इंडिया, क्या होगा फायदा?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें