फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Asian Boxing: मीनाक्षी, जैसमीन एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में, पुरुषों ने भी बिखेरा जलवा

Sun, 05 Apr 2026 07:04 PM IST
Sovit Chaturvedi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 
विज्ञापन
जैसमीन लंबोरिया - फोटो : Asian Boxing
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मीनाक्षी हुड्डा और जैसमीन लंबोरिया के समीफाइनल में पहुंचने से भारतीय महिला मुक्केबाजों का एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा। इन दोनों की जीत के साथ ही भारतीय महिला दल के सभी मुक्केबाजों का पदक पक्का हो गया है। मीनाक्षी ने 48 किग्रा वर्ग में जापान की युका सादामात्सु को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। उन्होंने मुकाबले के दौरान बेहतरीन संयोजन और रिंग पर नियंत्रण का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


जैसमीन ने 57 किग्रा वर्ग में चीन की जियी चेन को 5-0 के समान अंतर से मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पुरुष वर्ग में भी भारत का प्रदर्शन दमदार रहा। लोकेश (85 किग्रा) ने कोरिया के गिचाए किम को 5-0 से हराकर अंतिम चार में प्रवेश किया। इसके बाद आकाश (75 किग्रा) ने तुर्कमेनिस्तान के यहलास बगत्यारोव को 5-0 से हराया, जबकि हर्ष चौधरी (90 किग्रा) ने किर्गिज गणराज्य के तिनिस्तान अलीबायेव को पराजित कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

भारत के अब पुरुष वर्ग में कुल छह मुक्केबाज सेमीफाइनल में पहुंच चुके हैं। अंकुश को हालांकि 80 किग्रा वर्ग में जॉर्डन के हुसैन इशाइश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा और वह प्रतियोगिता से बाहर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें