फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास रचने वाली भारतीय टीम बोली, ओलंपिक को यादगार बनाएंगे

Mon, 31 Aug 2015 10:26 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय बाद ओलंपिक का टिकट कटाने वाली भारतीय महिला टीम इस समय बेहद खुश है। टीम के सभी सभी खिलाड़ी इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

कई खिलाड़ी अंतिम बार ओलंपिक में हिस्सा लेंगी इसलिए टीम बेहतर प्रदर्शन कर रियो ओलंपिक को यादगार बनाना चाहती है।
टीम की कप्तान रितु रानी को अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि उनकी टीम ने अगले वर्ष ब्राजील के रियो में आयोजित होने वाले खेलों के महाकुंभ ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है।
रितु रानी ने कहा, "यह सपना सच होने जैसा है। मुझे अब भी विश्वास नहीं हो रहा कि हम ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। जब हमें पता चला कि हम क्वालीफाई कर चुके हैं तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा।"
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा,  "यह प्रत्येक खिलाड़ी के जीवन का खास लम्हा है और हम सुनिश्चित करेंगे कि पोडियम पर जगह बनाकर इसे यादगार बनाएं।"
भारतीय टीम ने अंतिम बार 1980 में मॉस्को ओलंपिक में हिस्सा लिया था जहां उसे चौथा स्थान हासिल हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें