फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Championship: भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल चैंपियनशिप में 7 पदक जीते, साईराज ने खींचा ध्यान

Fri, 29 Aug 2025 11:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

उभरते हुए स्टार साईराज परदेशी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।
विज्ञापन
भारोत्तोलन (फाइल फोटो) - फोटो : Adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय भारोत्तोलकों ने राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप के पांचवें दिन सीनियर वर्ग में एक रजत और एक कांस्य सहित कुल सात पदक जीते, जबकि उभरते हुए स्टार साईराज परदेशी ने रिकॉर्ड प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। मौजूदा राष्ट्रीय खेलों के चैंपियन दिलबाग सिंह ने पुरुषों की 94 किग्रा स्पर्धा में कुल 342 किग्रा (153 किग्रा स्नैच + 189 किग्रा क्लीन एंड जर्क) उठाकर रजत पदक जीता।
विज्ञापन


इस वजन वर्ग का स्वर्ण पदक मलेशिया के मोहम्मद सैहमी बिन नोर गजाली ने जीता जिन्होंने 343 किग्रा (150 किग्रा + 193 किग्रा) के साथ दिलबाग को पीछे छोड़ा जबकि ऑस्ट्रेलिया के ओलिवर सैक्सटन ने 336 किग्रा (150 किग्रा + 186 किग्रा) के साथ कांस्य पदक प्राप्त किया। वंशिता वर्मा ने सीनियर महिला 86 किग्रा वर्ग में 222 किग्रा (95 किग्रा + 127 किग्रा) उठाकर कांस्य पदक जीता। ऑस्ट्रेलिया की एलीन सिकामाताना ने 255 किग्रा (110 किग्रा + 145 किग्रा) से स्वर्ण पदक जबकि न्यूजीलैंड की लिटिया नाकागिलेवु ने 235 किग्रा (107 किग्रा + 128 किग्रा) से रजत पदक जीता। हालांकि यह दिन 18 वर्षीय परदेशी के नाम रहा जिन्होंने पुरुषों के 88 किग्रा जूनियर वर्ग में अपना दबदबा कायम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें