फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FIH Pro League: एफआईएच प्रो लीग में भारतीय टीम की छठी हार, ऑस्ट्रेलिया ने 3-2 से जीता मुकाबला

Sun, 15 Jun 2025 05:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के लिए संजय (तीसरे मिनट) और दिलप्रीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम ब्रैंड (चौथे), ब्लैक गोवर्स (पांचवें) और कूपर बर्न्स (18वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष हॉकी टीम का एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण में खराब प्रदर्शन जारी रहा और रविवार को उसे ऑस्ट्रेलिया से 2-3 से हार का सामना करना पड़ा। भारत पहले ही नीदरलैंड और अर्जेंटीना से मैच हार चुका है। यह सभी मुकाबले हालांकि करीबी रहे थे। भारत के लिए संजय (तीसरे मिनट) और दिलप्रीत सिंह (36वें मिनट) ने गोल किए, जबकि ऑस्ट्रेलिया के लिए टिम ब्रैंड (चौथे), ब्लैक गोवर्स (पांचवें) और कूपर बर्न्स (18वें मिनट) ने गोल किए।
विज्ञापन


भारत ने सकारात्मक शुरुआत करते हुए दबदबा बनाया और मैच के तीसरे मिनट में ही संजय के गोल से बढ़त हासिल कर ली। संजय ने शुरुआती पेनल्टी कॉर्नर के रिबाउंड पर गोल किया। टीम की यह खुशी हालांकि ज्यादा देर तक नहीं टिक पाई क्योंकि एक मिनट के बाद ही ऑस्ट्रेलिया ने बराबरी का गोल दाग दिया। भारतीय गोलकीपर कृष्ण बहादुर पाठक टिम ब्रैंड के प्रयास को रोकने में नाकाम रहे।

इसके एक मिनट (मैच के पांचवें मिनट) के बाद ही गोवर्स ने सर्कल के पास से गोल कर ऑस्ट्रेलिया को बढ़त दिला दी। ऑस्ट्रेलिया इसके बाद मैच पर पूरी तरह हावी हो गया। टीम ने अगले कुछ मिनटों में चार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किये। बर्न्स ने मैच के 18वें मिनट में गोल कर टीम को 3-1 से आगे कर दिया।
विज्ञापन


पाठक ने इसके बाद कुछ शानदार बचाव करते हुए ऑस्ट्रेलिया की बढ़त को और बड़ी होने से रोक दिया। उन्होंने इस दौरान 24वें मिनट में डेविस एटकिंसन के प्रयास पर कमाल का बचाव किया। भारतीय टीम को मैच के 27 वें मिनट में लगातार दो पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन टीम ने दोनों मौकों को जाया कर दिया। मध्यांतर के बाद मैच के 36वें मिनट में शिलानंद लाकड़ा और अभिषेक की मदद से बनाये मौके को दिलप्रीत सिंह ने गोल में बदल कर मैच में भारत को वापसी दिलाने की कोशिश की लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय रक्षापंक्ति पर दबाव बनाये रखा। ऑस्ट्रेलिया को आखिरी 10 मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर मिले लेकिन पाठक ने तीनों मौकों पर अच्छा बचाव किया। भारतीय टीम अब 21 जून को बेल्जियम के खिलाफ खेलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें