फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Squash: विश्व जूनियर स्क्वाश खिताब जीतने के बाद अनाहत सिंह की नजरें एशियाई खेलों पर, चुनौती के लिए हैं तैयार

Mon, 27 Jul 2026 11:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भारतीय स्क्वाश स्टार अनाहत सिंह की नजरें अब एशियाई खेलों में सफलता हासिल करने पर टिकी हैं। अनाहत ने हाल ही में विश्व जूनियर स्क्वाश चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व जूनियर स्क्वाश खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बनी अनाहत सिंह ने कहा कि वह आगामी एशियाई खेलों में खुद को कमतर नहीं मानती और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का सामना करने को बेताब हैं। जापान में सितंबर अक्तूबर में होने वाले एशियाई खेलों में महिला और पुरुष एकल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी को लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 में सीधे प्रवेश मिलेगा जिसमें स्क्वाश पहली बार खेला जाएगा।
विज्ञापन


अनाहत ने कहा, हर स्क्वाश खिलाड़ी यह सोचकर खुश है कि ओलंपिक में यह खेल शामिल हो रहा है। किसी स्क्वाश खिलाड़ी ने कभी सोचा नहीं था कि यह मौका मिलेगा क्योंकि यह पहले ओलंपिक का हिस्सा नहीं था। मैं एशियाई खेलों के जरिये ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करना चाहती हूं। अगर ऐसा कर सकी तो स्क्वाश में ओलंपिक के लिए क्वालिफाई करने वाली पहली भारतीय बनूंगी। अगर इस रास्ते नहीं जा पाती हूं तो भी क्वालिफाई करने के तरीके हैं तो ज्यादा दबाव नहीं है। 

कोच ग्रेगरी और मेंटोर सौरव को दिया श्रेय
अनाहत ने मानसिक दृढता का श्रेय कोच ग्रेगरी गॉतियेर और मेंटोर सौरव घोषाल को दिया। उन्होंने कहा, मैने दबाव का बेहतर ढंग से सामना करना सीख लिया है। मैं बढ़त बनाने के बावजूद हार रही थी लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। सौरव के वहां रहने से काफी फायदा मिला। ग्रेग और सौरव ने मुझे मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाने पर काफी काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें