फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shooting World C'ships: ईशा सिंह ने विश्व चैंपियनशिप में जीता कांस्य, महिला 25 मीटर पिस्टल में हासिल किया पदक

Fri, 14 Nov 2025 07:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, काहिरा

सार

ईशा ने फाइनल में 30 का स्कोर किया और वह चीन के याओ कियानक्सुन (38, रजत पदक) और कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जिन (40, स्वर्ण) से पीछे रहकर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
ईशा सिंह - फोटो : SAI Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला निशानेबाज ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया। ईशा ने महिला 25 मीटर पिस्टल वर्ग में पदक जीता। लेकिन पेरिस ओलंपिक की पदक विजेता मनु भाकर फिर पोडियम फिनिश करने में असफल रहीं। ईशा ने फाइनल में 30 का स्कोर किया और वह चीन के याओ कियानक्सुन (38, रजत पदक) और कोरिया की मौजूदा ओलंपिक चैंपियन यांग जिन (40, स्वर्ण) से पीछे रहकर तीसरे स्थान पर रहीं। 
विज्ञापन

भारत तालिका में तीसरे स्थान पर
ईशा के पदक से भारत ने टूर्नामेंट में 10 ओलंपिक स्पर्धाओं में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए। भारत कुल मिलाकर तीन स्वर्ण, पांच रजत और चार कांस्य पदकों के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर है, जबकि चीन 10 स्वर्ण पदकों के साथ पहले और कोरिया छह स्वर्ण पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन

ईशा का इस साल तीसरा व्यक्तिगत आईएसएसएफ पदक
ईशा और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने रैपिड-फायर राउंड में क्रमशः 587 और 586 अंक हासिल करके शीर्ष आठ में जगह बनाई। ईशा ने क्वालिफाइंग में पांचवां, जबकि मनु ने छठा स्थान हासिल किया। राही सरनोबत के 572 अंक भारतीय तिकड़ी के लिए टीम पदक जीतने के लिए काफी नहीं थे जिससे वे 1745 अंक से चौथे स्थान पर रहीं। टीम कांस्य पदक जीतने वाली फ्रांस की टीम से तीन अंक पीछे रही। ईशा का यह इस साल का तीसरा व्यक्तिगत आईएसएसएफ पदक था। इससे पहले उन्होंने विश्व कप चरण में स्वर्ण और रजत पदक जीता था। अब वह दिसंबर में दोहा में आईएसएसएफ विश्व कप फाइनल में हिस्सा लेंगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें