फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Norway Chess: नॉर्वे शतरंज के छठे दौर में चारों भारतीय खिलाड़ियों को मिली हार, वापसी करने में सफल रहे कार्लसन

Mon, 01 Jun 2026 03:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ओस्लो

सार

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के छठे दौर में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा। डी गुकेश, आर प्रज्ञानंद, दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी को अपने-अपने मैचों में हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
वर्ल्ड चैंपियन गुकेश और प्रज्ञानंद - फोटो : International Chess Federation/Twitter X/@DGukesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भाग ले रहे चारों भारतीय खिलाड़ियों का छठे दौर में प्रदर्शन निराशाजनक रहा और उन सभी को हार का सामना करना पड़ा। पिछले दौर में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विश्व चैंपियन डी गुकेश अपना विजय अभियान जारी नहीं रख पाए, जबकि आर प्रज्ञानंद, दिव्या देशमुख और कोनेरू हम्पी भी हार गए। भारतीय खिलाड़ियों को जहां निराशा हाथ लगी वहीं मौजूदा चैंपियन और विश्व के नंबर एक खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने क्लासिकल में जीत दर्ज करके खुद को खिताब की दौड़ में शामिल कर दिया है। उन्होंने अलीरेजा फिरोजा को हराया।
विज्ञापन


वेस्ली ने प्रज्ञानंद को हराया
वेस्ली सो ने प्रज्ञानंद पर क्लासिकल गेम में जीत से पूरे तीन अंक हासिल करके अपने कुल अंकों की संख्या 11.5 पर पहुंचा दी है और वह एकल बढ़त पर पहुंच गए। प्रज्ञानंद इस हार के कारण छह खिलाड़ियों की तालिका में छह अंकों के साथ सबसे नीचे खिसक गए। विन्सेंट कीमर ने गुकेश (6.5 अंक) की गलतियों का फायदा उठाते हुए महत्वपूर्ण जीत हासिल की, जिससे उनके अंकों की संख्या आठ हो गई है।

कार्लसन फिरोजा (10 अंक) पर जीत से 7.5 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए। महिला वर्ग में विश्व कप विजेता दिव्या देशमुख (8.5 अंक) चीन की पांच बार की विश्व चैंपियन जू वेनजुन (8 अंक) से क्लासिकल बाजी में हार से दूसरे स्थान पर खिसक गईं। वह हालांकि शीर्ष पर काबिज बिबिसारा असौबायेवा (9.5 अंक) से ज्यादा दूर नहीं हैं। असौबायेवा ने आर्मागेडन टाई-ब्रेक में कोनेरू हम्पी (5.5 अंक) को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें