फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे कमरों के बाद अब शाकाहारी खाने की कमी से परेशान भारतीय

विज्ञापन
विज्ञापन
20वें कॉमनवेल्थ गेम्स में शिरकत करने गए भारतीय खिलाड़ी ग्लासगो स्थित खेल गांव की सुविधाओं से खुश नहीं हैं। भारतीय खिलाड़ी जहां एक तरफ छोटे कमरों से परेशान हैं तो कई खिलाड़ी शाकाहारी खाने की कमी से दुखी हैं।
विज्ञापन


भारत के दल नायक राज सिंह ने कहा कि यहां शाकाहारी खाना बहुत कम है और रहने के लिए कमरे भी बहुत छोटे हैं।

उन्होंने कहा, "यहां स्थित एक अपार्टमेंट में 12-14 एथलीटों के लिए करीब पांच कमरे हैं, जिनका साइज बहुत छोटा है। कमरों के साइज के अलावा सबसे बड़ी समस्या यह है कि यहां बाथरूम सीमित संख्या में हैं। प्रत्येक खिलाड़ी को तैयार होने में थोड़ा समय लगता है। लेकिन अब खिलाड़ियों को तेजी से तैयार होना पड़ेगा क्योंकि काफी लोग सीमित सुविधाओं का लाभ उठा रहे हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि भारतीय खिलाड़ियों के लिए खाना भी एक बड़ी समस्या बन रहा है। यहां शाकाहारी खाने के विकल्प बहुत कम हैं और हमारे ज्यादातर खिलाड़ी शाकाहारी हैं। यहां पिज्जा और मैक्डोनाल्ड तो है, लेकिन यह खाना एथलीटों के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन

दो एथलीट स्वदेश लौटे

पिता की तबीयत खराब होने के कारण पैरा स्पोर्ट्स के वेटलिफ्टर सचिन चौधरी कॉमनवेल्थ गेम्स शुरू होने से पहले ही स्वदेश लौट आए हैं।

वहीं, पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर दौड़ के धावक सचिन रॉबी भी पीलिया होने के कारण जल्द स्वदेश लौट आएंगे।

राज सिंह ने कहा, "हमने डॉक्टर से कह दिया है कि वह जब सचिन को उड़ान भरने की इजाजत देंगे, हम उन्हें स्वदेश भेज देंगे।"

उद्घाटन समारोह की किट तैयार नहीं

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स का उद्घाटन समारोह बुधवार को होना है लेकिन अभी तक भारतीय खिलाड़ियों की किट पूरी तरह से तैयार नहीं है।

इस बार उद्घाटन समारोह में भारतीय खिलाड़ी नीले रंग के स्थान पर ग्रे रंग की शर्ट और गहरे नीले रंग के पैंट के स्थान पर काले रंग की पैंट पहने हुए नजर आएंगे। इसके अलावा भारतीय पुरुष खिलाड़ी हाथ से बंधी हुई पगड़ी भी पहनेंगे।

जबकि महिला एथलीट पारंपरिक साड़ी पहने हुए नजर आएंगी। भारत के चेफ डी मिशन राज सिंह ने कहा, "उद्घाटन समारोह की किट के लिए 3 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी जिसने तीन हफ्ते पहले ही रंग, डिजाइन और अन्य चीजों का फैसला कर किया था। इसके बावजूद इसमें देरी हो गई लेकिन हम उम्मीद कर रहे हैं कि उद्घाटन समारोह से पहले सभी चीजें समय से तैयार हो जाएगी।"

ग्लास्गो में दिखेगा सचिन का भी जलवा

महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर बुधवार को होने वाले 20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के उद्घाटन समारोह का हिस्सा होंगे।

सचिन यूनिसेफ के वैश्विक सद्भावना दूत के रूप में उद्घाटन समारोह में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। यूनिसेफ ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स आयोजकों और कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन के साथ साझेदारी कर पूरे विश्व में बच्चों से जुड़ी समस्या के बारे में जागरूकता फैला रहा है।

उद्घाटन समारोह के दौरान कॉमनवेल्थ हेड क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड कैमरून और उनकी कैबिनेट के सदस्यों के अलावा स्कॉटलैंड के फर्स्ट मिनिस्टर एलेक्स सालमोंड, उनकी सरकार के कई मंत्री और कॉमनवेल्थ देशों के प्रतिनिधि मौजूद होंगे, लेकिन उद्घाटन समारोह में सचिन किस भूमिका में नजर आएंगे, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

यूनिसेफ के यूके एंबेसडर लॉर्ड डेविड पुटनम ने कहा, "यहां सचिन के लिए कुछ विशेष होगा इसलिए थोड़ा इंतजार करिए। सचिन यूनिसेफ के वैश्विक सद्भावना दूत हैं और वह संगठन का काम करने के लिए खुशी से शामिल हुए हैं।"
विज्ञापन

जैकेट खोने के कारण गोल्ड मेडलिस्ट निशानेबाज बाहर

नई दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता निशानेबाज मलेशिया की नूर अयुनी फरहाना अब्दुल हालिम को स्कॉटलैंड पहुंचने के दौरान शूटिंग जैकेट खोने के कारण कॉमनवेल्थ से बाहर होना पड़ा है।

चार साल पहले दिल्ली में नूर सूर्यानी ताइबी के साथ 10 मीटर एयर राइफल पेयर में स्वर्ण पदक जीतने वाले मलेशियाई निशानेबाज नूर को ग्लास्गो में 10 मीटर एयर राइफल और 50 मीटर एयर राइफल प्रोन स्पर्धाओं में हिस्सा लेना था लेकिन स्कॉटलैंड पहुंचने के दौरान उनकी जैकेट खो जाने से उन्हें खेलों में हिस्सा लेने से अयोग्य करार कर दिया गया है।

टीम मैनेजर मूसा उमर ने कहा, "मेरे पास नूर अयुनी को खेलों से बाहर करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था। संभवत: उनका बैग लंदन में खो गया है। इस कारण से वह सोमवार को समय पर रजिस्ट्रेशन कराने नहीं पहुंच पाईं जिसके कारण उन्हें खेलों से बाहर करना पड़ा है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें