फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग पर टीम इंडिया ने मनाया जश्न, सहवाग से लेकर हार्दिक तक ऐसे दी बधाई

Wed, 23 Aug 2023 07:40 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के साथ भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। इस ऐतिहासिक मौके पर सभी खिलाड़ियों ने वैज्ञानिकों को बधाई दी और देश की सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैंडिंग कर ली है। भारतीय रोवर की इस लैंडिंग के साथ ही भारत चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बन गया है। 40 दिन का भारत का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। पृथ्वी से चंद्रमा तक 3.84 लाख किलोमीटर का सफर तय करने के बाद चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा की धरती पर कामयाबी के साथ उतर गया। इसी के साथ भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला रूस, अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा देश बन गया है। वहीं, चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। देश की इस कामयाबी पर सभी खिलाड़ियों ने जश्न मनाया और वैज्ञानिकों को बधाई दी। जानिए किस खिलाड़ी ने क्या कहा...
विज्ञापन

 


 
 
 
 


 
 
 
 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें