फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

U-19 Open squash: अनाहत सिंह का शानदार प्रदर्शन जारी, सेमीफाइनल में जगह बनाई; मिस्र की खिलाड़ी को हराया

Mon, 05 Jan 2026 07:34 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

अनाहत सिंह ने अंडर-19 स्क्वाश टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया और सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है।
विज्ञापन
अनाहत सिंह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की उभरती हुई खिलाड़ी अनाहत सिंह ने ब्रिटिश जूनियर अंडर-19 ओपन स्क्वाश टूर्नामेंट के महिला सेमीफाइनल में जगह बना ली है। बर्मिंघम विश्वविद्यालय में खेले गए क्वार्टर फाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त इस किशोरी भारतीय खिलाड़ी ने मिस्र की बार्ब समेह को 11-4, 10-12, 11-9, 11-3 से हराया। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला मिस्र की ही एक अन्य खिलाड़ी मलिका एल करास्की से होगा। 
विज्ञापन


दिल्ली की इस खिलाड़ी ने शुरुआती दौर में बाई मिलने के बाद दूसरे दौर में हांगकांग की विंग काई ग्लैडिस हो को 11-1, 11-3, 11-3 से हराया था। उन्होंने अंतिम 16 मुकाबले में मिस्र की मलाक एलमाराघी को 11-3, 11-3, 11-6 से हराया। भारत के दूसरी वरीयता प्राप्त आर्यवीर दीवान ने पांच गेम के क्वार्टरफाइनल में मिस्र के यासीन कौरीतम को 9-11, 11-3, 10-12, 11-9, 12-10 से हराकर लड़कों के अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें