पीएम ने दी भारतीय दल को बधाई
पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा- सेपक टकरा विश्व कप 2025 में शानदार खेल का प्रदर्शन करने के लिए हमारे दल को बधाई। इस दल ने 7 पदक जीते। पुरुष रेगु टीम ने भारत के लिए पहला स्वर्ण पदक लाकर इतिहास रच दिया। यह शानदार प्रदर्शन वैश्विक सेपक टकरा क्षेत्र में भारत के लिए एक आशाजनक भविष्य का संकेत देता है।