फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Golden Spike: नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट का खिताब, 85.29 के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से शीर्ष पर रहे

Tue, 24 Jun 2025 11:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यह वही टूर्नामेंट हैं जिसे नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेज्नी ने अपने करियर में नौ बार जीता है। उन्होंने 1986 से 2006 के बीच खिताब हासिल किए।
विज्ञापन
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने चेक गणराज्य के ओस्ट्रावा में  गोल्डन स्पाइक एथलेटिक्स मीट में 85.29 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो से खिताब जीत लिया है। नीरज ने शानदार प्रदर्शन किया और वह शीर्ष पर रहे। यह वही टूर्नामेंट हैं जिसे नीरज के कोच और विश्व रिकॉर्ड होल्डर जेन जेलेज्नी ने अपने करियर में नौ बार जीता है। उन्होंने 1986 से 2006 के बीच खिताब हासिल किए।
विज्ञापन

तीसरे प्रयास में किया सर्वश्रेष्ठ थ्रो
नीरज चोट के चलते पिछले दो बार से इस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले सके थे, लेकिन इस बार उन्होंने इसमें हिस्सा लिया और शीर्ष पर रहने में सफल रहे। नीरज ने इस टूर्नामेंट में फाउल के साथ शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने दूसरे प्रयास में 83.45 मीटर का थ्रो किया, लेकिन तीसरे प्रयास में उन्होंने 85.29 मीटर का थ्रो किया जो अंत में उन्हें विजेता बनाने के लिए काफी रहा। नीरज ने चौथे प्रयास में 82.17 मीटर और पांचवें प्रयास में 81.01 मीटर का थ्रो किया। नीरज ने छठा और आखिरी प्रयास फाउल किया।

विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर नजरें
नीरज का पूरा ध्यान इस साल होने वाले विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप पर हैं। विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 13 से 21 सितंबर तक टोक्यो में होगी। इस प्रतियोगिता में पाकिस्तान के अरशद नदीम के भी भाग लेने की उम्मीद है। वहां दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों पिछली बार पेरिस ओलंपिक 2024 में आमने-सामने आए थे।
विज्ञापन

अच्छी लय में चल रहे हैं नीरज
27 साल के नीरज इस सीजन अच्छी लय में दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में पेरिस डायमंड लीग जीता था। उन्होंने पिछले महीने दोहा डायमंड लीग में दूसरे स्थान पर रहते हुए 90 मीटर का आंकड़ा भी पार किया था। उन्होंने 90.23 मीटर का अपना सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया था। अब उन्होंने गोल्डन स्पाइक टूर्नामेंट जीतकर अपनी लय बरकरार रखी है। नीरज शुरुआत से ही इस टूर्नामेंट का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें